मोदी ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बनाया

मोदी ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बनाया

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। वृहस्पतिवार को बस्ती के सल्टौआ गोपालपुर में विधानसभा सत्र पर नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोली सिंह ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय विशेष अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, संजीव राय, संजय चौधरी, ममता पाण्डेय, गीता देवी, अनिल दुबे, दुष्यन्त विक्रम सिंह, यशकांत सिंह ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के लिए बचत खाता खुलवाना, महिलाओं के नाम राशन कार्ड, मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा पिछले 25 वर्षों से महिलाओं की भागीदारी के विधेयक को पास कर लागू करने में पिछली सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई। लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का विधेयक पास कर हमारी बहनों का मान बढ़ाने का कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधेयक पास होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इस उपहार के लिए विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ा रही है।
इस मौके पर नीलम गौड़,मगन शुक्ला, ममता सिंह, सुधाकर सिंह, अभिषेक कुमार, भानु प्रकाश मिश्र, चंद्रभान गुप्ता, राम नेवास गिरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *