मोढ़ी में ग्रामीणों की सजगता देख बदमाश कार छोड़ भागे Bharthana news

0
मोढ़ी में ग्रामीणों की सजगता देख बदमाश कार छोड़ भागे

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
मोढ़ी गांव में बदमाश बकरियां चोरी कर भागने की फिराख में थे,
● पिछले माह बदमाश बकरियां चुराने की घटना को अंजाम दे चुके थे,
● मोढ़ी गांव में बदमाश की धमाचौकड़ी से  
ग्रामीण बुरी तरह है भयभीत,
भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मोढ़ी में रात्रि चोरी करने के उद्देश्य से एक कार में सबार होकर आये चार अज्ञात बदमाशों को चोरी की गईं तीन बकरियों व मय कार को छोड़ कर उस समय भागना पड़ गया जब बकरी पालक की अचानक आँख खुल गई। इस बीच बदमाश उसकी तीन बकरियों को चुराकर अपनी कार में डाल चुके थे। 
बकरी पालक की चोर-चोर बदमाश-बदमाश की चीख पुकार सुन अन्य ग्रामीण भी जाग गये। जिसपर बदमाश कार में सबार हो भागने लगे। लेकिन गांव के रास्तों से अनजान बदमाश मय कार के एक ऐसे रास्ते पर दौड़ पड़े जो आगे से बन्द था। जिसपर बदमाश चोरी की गईं बकरियां मय कार के मौके पर छोड़ कर भाग जाने में सफल हो गये।
घटना की सूचना पर रात्रि तीन बजे पहुँची भरथना पुलिस बदमाशों की कार को बरामद कर बदमाशों की तलाश शुरू करदी है। 
घटना के सम्बंध में पीड़ित बकरी पालक शिवरतन सिंह कठेरिया ने पुलिस को बताया कि बीते माह अप्रैल में भी बदमाशों ने उसके चचेरे भाई रामादीन कठेरिया की दो बकरियां चोरी करली थी। बीती रात्रि जब बदमाशों ने उसकी तीन बकरियां चुरा कर अपनी कार में डाल चुके थे इसी बीच उसकी अचानक आँख खुल गई। जिसकी चीखपुकार सुन अन्य ग्रामीणों ने बदमाशों का घेराव करने का प्रयास किया जिसपर बदमाश गांव के नगला मडैयन के निकट शमशान घाट नदी किनारे कार छोड़ कर भाग जाने में सफल हो गये।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)