एक जून से गावो में कैम्प लगाकर लगाई जायेगी कोविड वैक्सीन
दैनिक सनशाइन समय
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,इटावा
जिलाधिकारी इटावा श्रुति सिंह के आदेशानुसार आगामी एक जून से गाँवो में केम्प लगाकर वैक्सीन लगाए जाने का कार्य किया जायेगा ,उसी के तहत निर्धारित गाँवो में नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा सोमवार की शाम 5 बजे से 6 बजे तक गाँवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया व वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया ।
ग्राम मेहन्दीपुर में खण्ड विकास महेवा सतीश चंद्र पांडेय की मौजूदगी में चौपाल आयोजित हुई जिसमे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर प्रधान सन्जू कुमारी ,सचिव सुधीर यादव मौजूद रहे ।
वहीँ इसी क्रम में ग्राम बम्होरा में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ,लेखपाल सुधीर चौबे ,सचिब सौरभ कुमार ,प्रधान हरगोविंद पाल सहित आशा व आँगन वाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रहीं ।
