गांव स्तर पर शुरू हुए वैक्सीनेशन को लेकर अव्यवस्था व जागरूकता का अभाव।। sultanpur News

0
गांव स्तर पर शुरू हुए वैक्सीनेशन को लेकर अव्यवस्था  व जागरूकता का अभाव।।

सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट
जयसिंहपुर  सुल्तानपुर -जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के चयनित गांव में शनिवार से लोगो में कोविड वैक्सीनेशन कराये जाने को लेकर टीम गठित की गई है। जिसके अंतर्गत जयसिंहपुर विकास खण्ड के महमूदपुर लखनपुर, सेवतरी, सबई व कूरेभार विकास खण्ड के सिद्धि गणेशपुर, खरसोमा, पलिया व मोतिगरपुर विकास खण्ड के आलापुर, डडवाकला, मुड़हा में वैक्सीनेशन का अधिक से अधिक लोगो का इसका लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य टीमें पहुंच चुकी है। वैक्सीनेशन में पूर्व में पंजीकृत लोग व 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन की दूसरी डोज देने के लिए गांव स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है। जिनमे सभी को स्वयं का पंजीकृत मोबाइल साथ लेकर गांव के चयनित केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। उक्त सभी ब्लॉको के गांवो में स्वास्थ्य टीमें वैक्सिनेशन का कार्य कर रही है। जयसिंहपुर क्षेत्र के सेवतरी गांव में सुबह दस बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय पर नोडल अधिकारी डा.दिग्विजय सिंह के साथ पहुंची स्वास्थ टीम के कार्यकर्ताओ को काफी देर तक गेट के बाहर प्रधानाध्यापक की लापरवाही के चलते गेट खुलने का इंतजार करना पड़ा। आखिरकार विद्यालय का गेट न खुलने पर मजबूरन बगल के जूनियर हाईस्कूल के बरामदे में बैठकर टीकाकरण का कार्य शुरू कराना पड़ा। बहरहाल इस गांव में गठित ग्राम निगरानी टीम में जागरूकता का अभाव देखने को मिला। नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सेवतरी गांव पहुंचने पर यहां सुबह साढ़े दस बजे तक गांव के प्राथमिक विद्यालय में ताला लटकता मिला। जिससे मजबूरन बगल के जूनियर हाई स्कूल के बरामदे में स्वास्थ्य कर्मियों को बैठाकर वैक्सिनेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ आर के पटेल ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)