यज्ञ बीमारियों व महामारियों के लिए काल है-आदित्यनारायण गिरि bastinews

0
यज्ञ बीमारियों व महामारियों के लिए काल है-आदित्यनारायण गिरि
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती।पुलिस अधीक्षक की सहमति से और ओम प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में आर्य समाज बस्ती ने वट सावित्री के पावन पर्व पर पुलिस लाइन बस्ती में कोरोना रोधक यज्ञ कराया जिसमें आलोक प्रसाद क्षेत्राधिकारी बस्ती व आर आई अरुणकांत सिंह, एस आई कोलाहल यादव मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर यज्ञाचार्य आदित्य नारायण व राधेश्याम आर्य ने विधिवत् यज्ञ कराते हुए बताया कि यज्ञ समस्त बीमारियों को समाप्त करने की शक्ति रखता है इसलिए यह यज्ञ बीमारियों व महामारियों के लिए काल है। इस अवसर पर उपस्थित पुरूष व महिला प्रशिक्षुओं से भी आहुतियाँ दिलाईं। योग शिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय पाण्डेय ने यज्ञ के पश्चात योग के सूक्ष्म व्यायाम का भी अभ्यास कराया और कहा कि मन को नियंत्रित करके ही अपने वृत्तियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। यज्ञस्थान पर प्राणायाम करने से प्राणों के माध्यम से औषधि युक्त सांस लेने से हम रोगमुक्त रह सकते हैं। 
आदित्यनारायन गिरी ने बताया कि सी ओ सिटी आलोक प्रसाद ने योग शिविर लगाने के लिए आमन्त्रित किया जिसे स्वीकार कर यथाशीघ्र योग शिविर पुलिस लाइन में लगा कर समस्त अधिकारियों, पदाधिकारियों को लाभान्वित किया जायेगा । यज्ञ के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा वट वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर महिला प्रशिक्षु प्रशिक्षिका ममता वर्मा, प्रीति राय सहित अनेक  पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)