व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज सहित नगर पालिका के ईओ के ऊपर रिश्वत लेने का लगाया आरोप
-व्यापारियों ने कहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सौंपा ज्ञापन
अपराध संवाददाता जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बस्ती।नगर पंचायत बभनान बाजार में ईओ रमेश गुप्ता व चौकी प्रभारी बभनान सुबाष मौर्य के द्वारा मंगलवार को शाम 5:00 बजे आसपास अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें नगर पंचायत व पुलिस के द्वारा सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों के सब्जी के टोकरी को नगर पंचायत के कूड़े के वाहन में फेंकने का लगा था आरोप जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने जांच का दिया निर्देश जांच करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी व क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बभनान कस्बे का किया मुआयना और सब्जी व्यापारियों से की पूंछताछ और व्यापारियों ने बभनान चौकी इंचार्ज सुबाष मौर्य पर जबरन रिश्वत लेने का लगाया आरोप व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान चौकी प्रभारी हम लोगों को पकड़ कर चौकी पर लेकर आते थे और कई घंटों बैठा रखते थे और चालान कर अवैध वसूली करते थे जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी व सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने लोगों का लिया बयान जिसमे व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रूपये लेने का आरोप अपर पुलिस अधीक्षक ने कहां कि इसका रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक बस्ती को सौप कर उचित जांच कर कार्यवाही करने का दिया आश्वासन। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता व सभासद प्रतिनिधि राजू सोनी ने व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी को सौपा शिकायत पत्र, आरोप लगाने वाले व्यापारी महालक्ष्मी चूड़ी केंद्र बभनान रामनिरंजन,
से ₹12 हजार लिया गया
गोलू कपड़े की दुकान पर काम करते हैं ₹500 लिया गया
रिंकू कसौधन कपडा़ व्यवसाई
से ₹5 हजार लिया गया और ढेले पर फल बेचने वाले व्यवसाई इतवारी का कहना है कि हम ढेले पर कपडा़ ढक कर नमाज पढ़ने गए और पुलिस ने आकर ढेला पलट दिया, किशकुमार गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के दौरान नगर पंचायत कर्मी के द्वारा मेरे दुकान पर आए और बाता कहानी कर रहे थे उसी बीच मेरे दुकान पर रखे मोबाईल पर नगर पंचायत कर्मी द्वारा ईट गिरने से फूट गया जो खराब हो गया है।
