पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ शुरू,भरथना रेलवे स्टेशन रुकेगी ट्रेन

0

 पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ शुरू,भरथना रेलवे स्टेशन रुकेगी ट्रेन

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

  • ● लॉकडाउन में ट्रेन बन्दी के बाद फिर शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन,

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते रेल विभाग द्वारा बन्द की गई टूण्डला-कानपुर पैसेंजर/एक्सप्रेस 04187- 04188 ट्रेन का संचालन 1 जून,से शुरू कर दिया है। वर्तमान में भरथना रेलवे स्टेशन पर रूकने वाली इकलौती सवारी गाडी से नगर व क्षेत्रवासियों को कानपुर/टूण्डला तक आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।

उक्त आशय की जानकारी रेलवे स्टेशन भरथना के स्टेशन अधीक्षक संजीव रेड्डी ने देते हुए बताया कि रेल विभाग द्वारा टूण्डला-कानपुर पैसेंजर/एक्सप्रेस 04187-04188 का विगत 1 जून,से संचालन शुरू कर दिया है। उक्त ट्रेन पूर्व निर्धारित समय अनुसार भरथना रेलवे स्टेशन पर कानपुर जाने के लिए सुबह 09:11 बजे तथा टूण्डला जाने के लिए सांय 05:03 बजे नियमित रूकेगी। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक मात्र इसी पैसेजर सवारी गाडी का भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)