ब्लॉक ताखा क्षेत्र में दस जगह टीकाकरण हुआ
संजीव कौशल
-- लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव है।
ताखा । उपजिलाधिकारी ताखा सत्य प्रकाश मिश्रा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने कस्बा ऊसराहार पहुंचकर कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया।
आज ब्लॉक ताखा क्षेत्र में दस स्थानों पर ऊसराहार मौहरी बदकन शाहपुरा रायपुरा कछपुरा सुंदरा नगला जलाल पृथ्वीपुर पुरैला भरदपुर आदि स्थानों पर अलग अलग नेतृत्व में कोविड वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया।
कस्बा ऊसराहार में उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा ने लोगों को काफी समझाया बुझाया तब बिना किसी के दबाव में लोगों ने टीकाकरण कराना शुरू किया।
लोगों में गलतफहमी फैली हुई है जिससे अभी लोग डर रहे हैं जबकि शासन प्रशासन काफी जागरूकता के लिए प्रयास कर रहा है। एक एक व्यक्ति को बारीकी से समझाया जा रहा है। डॉ वीरेंद्र सिंह ने लोगों से कहा कि इसका कोई साइड इफेक्ट नही है डरने की कोई जरूरत नही है लोगों को जागरूक होकर टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए।
कस्बा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण किया साथ ही साथ बदकन शाहपुर में डॉ यतेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्टाफ नर्स हरी नारायण शुक्ला डब्ल्यू एच ओ के मोनीटर राहुल कुमार आदि के साथ सभी दस स्थानों पर टीकाकरण का काम किया गया । लोगों ने भी जागरूक होकर वैक्सीनेशन कराना शुरू कर दिया है।
मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष युवा रवि प्रताप सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह भी मौजूद रहे।
