कोरोना कर्फ्यू हटने से व्यापारियों के खिले चेहरे -जगी उम्मीद
सनशाइन समय से अनूप कुमार
सुल्तानपुर ! करोना कर्फ्यू हटने से व्यापारियों के व्यापार की उम्मीदें जगी जहां कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से देश जूझ रहा हैं। वहीं व्यापारियों की जीवका पर संकट गहरा रहा था। अप्रैल-मई माह सहालग का माह माना जाता है इसमें व्यापारियों को काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन कोरोना ने व्यापार को काफी प्रभावित कर दिया। वहीं व्यापारियों का कहना है। कि अभी व्यापार सुधारने में कुछ वक्त लगेगा स्थिति सामान्य हो जाएगी अभी धैर्य करना होगा। सरकार के इस फैसले की प्रशंसा की कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक बाजार खुलने और बंद बंद होने की समय सीमा भी निर्धारित की गई। वही शनिवार व रविवार दुकानें बंद रहेगी वा रात्रि कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा।
