*गोमती मित्रों के लिए स्वच्छता केवल नारा नहीं बल्कि गंभीरता है-- अर्जुन यादव*
सनशाइन समय डीपी गुप्ता
सूलतानपुर।अब तो लगभग पूरा सुल्तानपुर जनपद स्वच्छता के प्रति गोमती मित्रों के समर्पण का ना केवल कायल है बल्कि औपचारिक/अनौपचारिक चर्चा में भी सुल्तानपुर वासी गोमती मित्रों के स्वच्छता के प्रति समर्पण की तारीफ करते नहीं थकते हैं,युवा गोमती मित्र अर्जुन यादव कहते हैं कि केवल नारा लगाने से ही नहीं काम हो सकता हमें स्वयं श्रमदान करके स्वच्छ वातावरण तैयार करते हुए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी संयुक्त रूप से बताते हैं की गोमती मित्रों ने स्वच्छता के कार्य को कभी भी हल्के में नहीं लिया है,बल्कि सीता कुंड धाम पर नालियों तक को साफ करने में संकोच नहीं किया और यही वजह है की आज सीताकुंड धाम साफ सुथरा दिखाई पड़ता है,रविवार ६ जून का श्रमदान भी पूरे धाम को साफ सुथरा करने के बाद समाप्त हुआ,, मुख्य रूप से उपस्थित रहे रतन कसौंधन,संत कुमार प्रधान,राम क्विंचल मौर्या,अजय प्रताप सिंह,विनोद सेठ,दिनकर सिंह,प्रदीप कसौंधन,सुनील कसौंधन,मुन्ना सोनी,अरविंद सोनी,दाऊजी,अजय वर्मा,आदित्य,सौरभ,जयनाथ,हरजीत,संतोष,सोनू,प्रभात,वासु,दिव्यांश आदि।।
