भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2021 के लिए 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। शेष 42 जिलों में सावन के पहले सोमवार को मौसम सुहावना रहेगा। यानी कि पूरे मध्यप्रदेश में आम नागरिक श्रावण मास के पहले सोमवार को बिना किसी परेशानी के भगवान भोलेनाथ का व्रत उपवास एवं पूजा कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रायसेन, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन भारी वर्षा पूरे जिले में नहीं बल्कि कहीं-कहीं पर होने की संभावना जताई गई है।


