29 जुलाई को होगा गुरू दक्षिणा कार्यक्रम

0
सनशाइन समय अशोक शुक्ला 

सुलतानपुर।अधिवक्ता परिषद महामंत्री ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि  परिषद  का गुरुदक्षिणा कायॆक्रम कतिपय कारणो से अब आयोजन 29 जुलाई को एम जी एस  इण्टर कालेज पुस्तकालय मे 12:30 बजे से 4 बजे साय॔ तक आयोजित होगा।अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा रही है। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को हमें इसी रूप में लेना चाहिए ।इसे हमें दान ना समझ कर गुरु के प्रति अपनी सहभागिता और समर्पण समझना चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति का मूल आधार रहा है।उन्होंने सभी अधिवक्ता बंधुओ व जनमानस से निवेदन किया है कि गुरु दक्षिणा मे समय से पहुंच कर अपना अमूल्य समय दे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)