छात्रों ने कालेज परिसर में पौधरोपण कर शिक्षको का किया सम्मान
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● लॉकडाउन में राहत पर सेन्ट केवलानन्द के छात्र पहुँचे कालेज,
● शिक्षको से भेंटकर किया जम्मान ग्राउंड में किया पौधरोपण,
भारत समेत पूरे प्रदेश में लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन के चलते और शासन की मंशानुसार बन्द चल रहे सभी शिक्षण कार्यो के बाद लम्बे समय बाद लॉकडाउन में मिली मामूली राहत पर गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर कुछ छात्रों ने अपने भरथना नगर की सुप्रशिद्ध सीबीएसई बोर्ड शिक्षण संस्थान सेन्ट केवलानन्द पब्लिक स्कूल में पहुँच कर सबसे पहले अपने गुरुजनों का आदर के साथ सम्मान करते हुए गुरुजनों के साथ दूषित पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कालेज परिसर में फल,वेल और छायादार सहित ओषधियाँ उपलब्द कराने बाले पौधों का रोपण किया है। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह शिक्षक विवेक यादव,अमन चतुर्वेदी आदि शिक्षको ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
