दिल्ली में बनी हुई है मानसून की रफ्तार

0

 दिल्ली में बदलते मौसम से लोग फिर से परेशान होने लगे हैं। उमस से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। कुछ दिन पहले हुई बारिश ने लोगों को राहत दी थी, लेकिन अब उमस परेशानियों का सबब बनती जा रही है। शनिवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक उमस 83 फीसदी रही।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई यानी सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहा कि गरज के साथ बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से तेज हवाएं चलेंगी।

आईएमडी ने 27 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर चला लुका-छिपी का खेल 

बता दें कि लोगों को शुक्रवार को भी तेज बारिश का इंतजार रहा। दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। देर शाम तक बादल बिन गरजे और बरसे ही रह गए। केवल कुछ जगहों पर कुछ मिनट की बारिश हुई। वातावरण में अधिक उमस होने से चिपचिपी वाली गर्मी का अहसास और बढ़ गया। अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना नहीं है। 

दिल्ली में बनी हुई है मानसून की रफ्तार

केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार दिल्ली में बनी हुई है। हालांकि, धीमी चाल होने के कारण 25 जुलाई तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज होगी। इसके बाद 26 जुलाई से मानसून एक्सप्रेस तेजी पकड़ेगी और एक बार फिर दिल्ली में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)