दिव्यांग शिक्षक श्रीकान्त सिसोदिया प्रेरणा साथी बनकर जगा रहे हैं शिक्षा अलख
सनशाइन समय संवाददाता संजय सिंह निषाद
आगरा फतेहाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत ( आंनलायन शिक्षण निरन्तरता हेतु) बनाए गए प्रेरणा साथी दिव्यांग शिक्षक श्रीकांत सिसोदिया निस्वार्थ सेवा भाव की जीती जागती मिसाल बने हुए हैं दिव्यांग शिक्षक श्रीकान्त सिसोदिया समाजसेवी द्वारा ग्राम घाघपुरा के बच्चों को निरंतर शिक्षित किया जा रहा है उनके द्वारा इस सराहनीय सहभागिता के कारण बहुत से बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं गांव के बच्चे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं बच्चे रोज रुचि पूर्वक पढ़ने जाते हैं निरंतर बढ़ती बच्चों की संख्या उनके अच्छे कार्य का जीवन्त प्रमाण है। समाज सेवा से कई वर्षों से जुड़े होने के कारण दिव्यांग श्रीकांत सिसोदिया जी सदैव अच्छे व निस्वार्थ कार्यों व समाज सेवा के लिए तत्पर तैयार रहते हैं ग्रामवासी और सभी अभिभावक भी दिव्यांग शिक्षक श्रीकांत सिसोदिया जी के इस कार्य की काफी सराहना कर रहे हैं। और श्रीकान्त जी की दिव्यांगता उसके लिए असमर्थता का प्रतीक ना होकर उनके साहस और जज्बे की सच्ची मिशाल है।उनके अच्छे व्यवहार और निस्वार्थ सेवा कुशल शिक्षण की सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवासी बहुत ही सराहना करते हैं।
दिव्यांग शिक्षक श्रीकान्त सिसोदिया समाज सेवी जी के इस जज्बे और सहभागिता के लिए प्राथमिक विद्यालय घाघपुरा के समस्त स्टाफ प्रधानाचार्य खुशी सिंह, कृष्णा उपाध्याय (शिक्षक संकुल ), मुक्ता मांदले , राकेश कुमार, व धर्मवती और ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया
