डीएम ने जन सुनवाई हेतु प्रत्येक कार्य दिवस के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यिटी

0

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जन सुनवाई हेतु रोस्टरवार प्रत्येक कार्य दिवस के लिए अधिकारियों को ड्यिटी  लगायी है। उन्होने दिन सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव, अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक (विशेष अवकाश को छोड़कर) जन सुनवाई करने का निर्देश दिया है। 

उन्होने गुरूवार, शुक्रवार एंव शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी के साथ अतिरिक्त उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक जन सुनवाई करने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)