पुलिस गश्ती को दरकिनार कर विरोध कर रहे युवक पर चाकू से हमला मोबाइल लेकर फरार

0

*सनशाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट*

 सुल्तानपुर- पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर डॉ विपिन मिश्रा अपने मातहतों को जनपद में बढ़ रही लूट की घटनाओं को देखते हुए चाहे जितना संदिग्ध वाहनों व लोगों  की चेकिंग के साथ पैदल मार्च का निर्देश देते रहे हो लेकिन बदमाश है कि अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे जनपद में आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीढ़ी कूरेभार मार्ग पर स्थित धूंधूं गांव के समीप का है। गांव निवासी प्रभाकर सिंह 19 वर्ष पुत्र जयंत सिंह अपने गांव के ही राजू पाल पुत्र शंभू पाल के साथ रविवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर के समीप पीढ़ी कूरेभार मार्ग पर टहल रहे थे। तभी कूरेभार की तरफ से आये अपाचे सवार  नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर टहल रहे युवकों से मोबाइल छीनने का प्रयास किया ।जिस पर युवक प्रभाकर नकाबपोश बदमाशों से भिड़ गया।  नकाबपोश बदमाशों ने युवक प्रभाकर को चाकू मार उसका एंड्राइड फोन छीन लिया प्रभाकर को चाकू लगा देख राजू पाल डर बस अपना मोबाइल बदमाशों को सौंप दिया ।मोबाइल ले बदमाश पीढ़ी चौराहे की तरफ भाग निकले आनन-फानन में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोसाईगंज पुलिस को सूचित करते हुए प्रभाकर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले गए ।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां गंभीर अवस्था में घायल प्रभाकर का इलाज चल रहा है ।गौरतलब हो कि प्रभाकर सिंह अपने माता पिता के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। सूचना पर पहुंचे भटमई चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए नजदीकी थाना को अलर्ट कर दिया फिलहाल नकाबपोश बदमाश मोबाइल लेकर भागने में कामयाब रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)