संपत्ति विवाद को लेकर हत्या में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही मय पुलिस टीम द्वारा आज वांछित चल रहे अभियुक्त आत्माराम यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र रामफेर यादव उम्र 24 वर्ष साकिन गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती को ग्राम गोल्हवा के पास सड़क मार्ग की पटरी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।घटना दिनांक-27.07.2021 को रामसरन पुत्र राम लौट निवासी ग्राम चरकैला पोस्ट डेल्हवा थाना कलवारी द्वारा थाना कलवारी जनपद बस्ती पर लिखित तहरीर दिया कि उसकी पत्नी कुशलावती तीन बहनें हैं, जिनके बीच मेरे ससुर द्वारा ज़मीन का बैनामा कर दिया है केवल घर की ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था कि दिनांक-26.07.2021 को मेरी पत्नी, बेटा अंगद व पत्नी की बहन इशलावती अपने मायके ग्राम गोसैसीपुर गए थे जहाँ रात्रि में सोते समय लगभग 11:30  बजे अभियुक्त दयाराम उर्फ मोनू पुत्र रामफेर यादव व अन्य लोगों ने मिलकर मेरी पत्नी, बेटे व पत्नी की बहन पर हमला कर दिया जिससे इलाज के दौरान मेरी पत्नी कि मृत्यु हो गई एवं मेरे बेटे अंगद व पत्नी की बहन का इलाज सदर अस्पताल बस्ती में चल रहा है 

जिसके आधार पर थाना कलवारी जनपद बस्ती पर धारा 147, 148, 149, 302, 323 IPC पंजीकृत किया गया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)