संपत्ति विवाद मे जीजा ने साली को चाकू कुल्हाड़ी और सरिया से मार कर उतारा मौत के घाट

0

 


रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। संपत्ति के विवाद मे कलवारी थाना के अंतर्गत ग्राम गोसाइसी पुर संपत्ति के लिए चाकू कुल्हाड़ी सरिया से मार कर साली को उतारा मौत के घाट कलवारी थाना के अंतर्गत जहां एक जीजा ने जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर साली के घर धावा बोल दिया अपने साथियों संग चाकू-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा जीजा ने साली पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बेटा सहित दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गौसेसीपुर निवासी सीताराम की तीन पुत्रिया है,उन्होंने अपनी संपत्ति तीन पुत्रियों कुसमा देवी, कुशलावती देवी, इशलावती देवी को बराबर-बराबर दीया है, लेकिन घर के बगल की जमीन के कुछ हिस्से को लेकर कुसमा देवी के पति रामफेर और कुशलावती देवी के पति राम सरन के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते रामफेर ने कुछ लोगों के साथ कुशलावती के घर पर हमला बोल दिया। इस बीच बेटे अंगद और बहन इसलावती ने बीचबचाव किया, तो उन्होंने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया,मामला बढ़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने घायल अंगद और इसलावती को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राम सरन ने कलवारी थाने पर सूचना दी कि उनके सगे साढू रामफेर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर चाकू-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया हमले में पत्नी कुशलावती की मौत हो गई। जबकि, उनकी छोटी साली इसलाती बुरी तरह से घायल हो गई जिन का इलाज अस्पताल में चल रहा है छे लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)