प्रधानाध्यापक के खिलाफ होंगीं अन्य विभागीय कड़ी कार्यवाहीं, इटावा जनपद के विकास खण्ड महेवा अन्तर्गत ग्राम पिलखना में संचालित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक की ग्रामीणों द्वारा की गई बेजा हरकतों की शिकायत पर गुरुवार की दोपहर जब महेवा खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी ने पिलखना पहुँच कर विद्यालय का स्थलीय औचक निरीक्षण किया तो वह भी हैरान हो गये। महेवा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अवस्थी ने पहले तो प्रधानाध्यापक को विद्यालय से गायव पाया और जब विद्यालय के अभिलेखों को खंगाला तो शिक्षक के उपस्थिति रजिस्टर में प्रधानाध्यापक की दर्ज अनुपस्थिति के स्थान पर काट पीट कर विभिन्न जगह केई केई दिनों के हस्ताक्षर पाए गए। महेवा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अवस्थी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही दर्जनों ग्रामीण भी विद्यालय में पहुँच गये जहाँ ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की करतूतों का विटारा खोल दिया। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नियमित विद्यालय नही आने के गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि किसी दिन यदि प्रधानाध्यापक विद्यालय आते भी हैं तो वे शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय में पड़े रहते हैं उनके शराब पीकर विद्यालय आने की विरोध करने पर ग्रामीण समेत अन्य शिक्षको को उनकी अभद्रता और वेजा हरकतों का शिकार होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षण कार्य के दौरान मिडडे मील का पकने बाला भोजन भी गुणवत्ता युक्त नही बनाया जाता है जबकि नामजद प्रधानाध्यापक मिडडे मील का बजट डकार लेता है। महेवा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अवस्थी को औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनगिनत अनियमिताएं मिली जिसपर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने नामजद प्रधानाध्यापक का तत्काल वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए अन्य जांचें कराने के साथ विभागीय कड़ी कार्यवाही करने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है।
महेवा के पिलखना शराबी प्रधानाध्यापक का कटेगा वेतन-एबीएसए ने दिए निर्देश।
जुलाई 30, 2021
0
महेवा के पिलखना शराबी प्रधानाध्यापक का कटेगा वेतन-एबीएसए जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी, ●

