रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती।पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर स्थित संतशिरोमणि रविदास मंदिर पर भीम आर्मी का छठवॉ स्थापना दिवस केक कॉटकर मनाया गया। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब व संतशिरोमणि रविदास जी महराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश आर्य ने बताया कि भीम आर्मी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर भाई के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का भी संकल्प लिया, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जिलाध्यक्ष आकाश आर्या व उपाध्यक्ष नासिर अली खान ने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज के साथ घोर अन्याय किया जा रहा हैं। समाज के दबे, कुचलें, निरीह, गरीब, बेसहारा व महिलाओं के साथ जुल्म ज्यादती बढ़ गई हैं। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा हैं। लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना पनप रही हैं। ऐसे में भीम आर्मी समाज के गरीब, मजदूर, मजबूर, किसान, शोषित तथा माँ-बहनों के साथ भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी सदैव खडी रहेगी। इन सबकी सुरक्षा के लिए भीम आर्मी किसी भी हद तक जाकर मदद को आगे बढ़ेगी इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश आर्या, जिला उपाध्यक्ष नासिर अली खान, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार मूलचन्द, रामशंकर, ऋतिक कुमार, अश्वनी कुमार गौतम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

