मनरेगा काम को दबंगो ने कराया बंद
सनशाइन समय सीतापुर संदना।
संदना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में प्रधान द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कराया जा रहा था।गाँव के दबंगों द्वारा पहुँचकर गली गलौज कर कार्य बन्द करा दिया गया।प्रधान द्वारा संदना थाने में तहरीर देकर दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के मांग की है।
जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव मे प्रधान बाबूराम के द्वारा मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था।मनरेगा के तहत गांव के आधा सैकड़ा महिलाएं व पुरुष कार्य कर रहे थे, उसी समय गांव के दबंग श्रीप्रकाश पुत्र रामरतन,विकास पुत्र श्रीप्रकाश ,विपिन पुत्र श्रीप्रकाश मौके पर पहुँचकर ग्राम प्रधान बाबूराम पंचायत मित्र सतीश कुमार सहित मौके पर कार्य कर रहे महिलाओं को जातिसूचक भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।और मौके पर मौजूद प्रधान व उनके नाती अंकित शर्मा को जान से मारने के नियत से बाका लेकर दौड़ा लिया।प्रधान द्वारा कार्य कराने को लेकर आये दिन विपक्षी दबाव बनाया करते है।प्रधान बाबूराम द्वारा संदना थाने पर लिखित तहरीर देकर दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

