जनपद में नव नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा(इटावा)
जनपद में शासन द्वारा नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का जनपद इटावा -औरैया की सीमा पर शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
प्राप्त विवरण के अनुसार शासन द्वारा नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ का जनपद में प्रथम आगमन पर अनन्तराम टोल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई महेवा के अध्यक्ष पवन यादव व मंत्री मनोज कठेरिया के नेतृत्व में सैकड़ो की सँख्या में पहुँचकर शिक्षकों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर शिक्षक अमित त्रिपाठी ,बालकृष्ण ,नरेंद्र यादव ,जमील अहमद फारुखी ,जितेंद्र कुमार ,राजेश कुमार ,महेंद्र कुमार ,संजीव तिवारी ,सुशील कुशवाहा सहित सैकड़ो की सँख्या में शिक्षक मौजूद रहे ।
