भारतीय स्‍टेट बैंक आरोग्‍यम ऋण योजना के तहत स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र को देगा रु100 करोड़ का लोन

0

 रवि सिंह ब्यूरो चीफ गोरखपुर 



गोरखपुर  भारतीय स्टेट बैंक कारोना काल में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को मजबूत व कारगर बनाने के लिए 100 करोड़ तक का लोन अस्पतालों को 9.15 प्रतिशत की दर से पर देगा। उक्त जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से एसबीआई मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक कार्यलय राजीव रंजन प्रकाश व प्रशासनिक कार्यालय, गोरखपुर के डीजीएम संजीव कुमार एक विज्ञप्ति में दी है। कहा कि 


करोना के पहली और दूसरी लहर में हुई भीषण त्रासदी का दंश झेल रहे देश मे अभी तीसरी लहर का खतरा तेजी से मंडराता जा रहा है। विशेषकर दूसरे लहर में देश के अस्‍पतालों में बेड एवं ऑक्‍सीजन कमी ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया। ऐसी स्थिति में निपटने और देश के स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को सुदृढ करने बीड़ा उठाते हुए भारतीय स्‍टेट बैंक ने देश के छोटे बड़े अस्‍पतालों को अपनी बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने हेतु 10 लाख से 100 करोड़ तक का ऋण 9.15% तक वार्षिक ब्‍याज दर पर उपलब्‍ध करा रहा है। इसके लिए ऋण देने वाली सभी शाखा व केन्‍द्र को बैंक द्वारा विशेष शिविर लगाकर कम से कम समय में ऋण देने का निर्देश जारी किया गया है। आगे कहा कि ‘’एसबीआई आरोग्‍यम नामक इस योजना का उद्देश्‍य इस कोरोना संक्रमण काल में  स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाने हेतु अस्‍पतालों एवं स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़े संस्‍थानों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्‍ध कराना है। इस योजना में हॉस्‍पीटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल कॉलेजों के अलावा मेडिकल ऑक्‍सीजन, ऑक्‍सीजन सिलेंडर, ऑक्‍सीजन कॉसेंट्रेटर्स, पल्‍स ऑक्‍सीमीटर के निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता के अलावा कोविड़ दवाएं, वैक्‍सीन, वेंटिलेटर पीपीई किट, मास्‍क और आईसीयू बेड आदि के निर्माण एवं स्‍वस्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़े अन्‍य संस्‍थाएं  भी पात्र होंगे।        

उन्‍होंने बताया कि इस योजना के तहत क्‍लीनिक, नर्सिंग होम, अस्‍पताल, पैथोलॉजी लैब, डायग्‍नॉसिस केन्‍द्र स्‍थापित करने व उनका विस्‍तार करने,मेडिकल एवं सहायक उपकरण खरीदने के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़े अन्‍य कार्यों हेतु इस ऋण राशि का उपयोग किया जा सकता है।

इस योजना के तहत स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़ी संस्‍थाओं को 10 वर्षां की अवधि तक मीयादी ऋण, कैश क्रेडिट , बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट के रूप में ऋण प्रदान की जाएगी तथा  इस योजना के तहत दिए जाने वाले ऋणों पर न्‍यूनतम वार्षिक ब्‍याज दर  8.5% है इस योजना से संबंधित विस्‍तृत जानकारी एवं त्‍वरित ऋण मंजूरी हेतु अपनी नजदीकी एसबीआई शाखा या बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्‍य शाखा परिसर स्थित एसएमई लोन प्रोसेसिंग केन्‍द्र से संपर्क किया जा सकता है। श्री संजीव कुमार ने यह भी बताया कि एसअीआई आरोग्‍यम ऋण के अलावा बैंक देश के लाखों कोरोना से प्रभावित लोगों को इस कठिन परिस्थिति में तात्‍कालिक आर्थिक सहायता हेतु एसबीआई कवच नामक एक ऋण योजना के तहत बैंक कोरोना उपचार में होने वाले खर्च के कारण वित्‍तीय दवाब का सामना कर रहे ग्राहकों को बिना कुछ बंधक या गिरवी रखे  8.5% है ब्‍याज दर रु 5 लाख तक का पर्सनल लोन भी प्रदान कर रहा है।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)