सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती।धर्मेन्द्र गुप्ता ग्राम कटरा बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के सम्मुख ऑनलाइन नौकरी के फर्जी विज्ञापन देखकर फर्जी विज्ञापन के चक्कर में जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उसके रुपये ठग लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक मजहर खाँन, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, का0 धनश्याम यादव,का0 संदीप कुमार, का0 दीपक कुमार गुप्ता साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन नौकरी के फर्जी विज्ञापन के माध्यम से ठगी गयी धनराशि 26 हजार रुपया धर्मेन्द्र गुप्ता के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

