सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती । मिशन रोजगार के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 42 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में 200 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पूरे प्रदेश में 2846 नव चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों का नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जनपद बस्ती में दो प्रवक्ता एवं 40 सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाकर योग्य लोगों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार नई पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को शुभकामनाएं व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 4 वर्षों में 4.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में यह तीसरी बार नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर योग्य लोगों को सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। नवनियुक्त सभी शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे अपनी क्षमता का उपयोग छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने में लगाएं। यदि वे ऐसा करते हैं तो प्रत्येक छात्र उनको आजीवन याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जिलों में जिन अध्यापकों की तैनाती हो रही है उनका दायित्व और जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अध्यापक समाज का भाग्य विधाता होता है। वह सौभाग्यशाली होता है, जो शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करता है। उसके अन्दर अनवरत विद्यार्थी का गुण बना रहना चाहिए। अध्यापक शिष्य के लिए सदैव आदर्श होता है। उन्होने नवनियुक्त शिक्षको को मंगल शुभकामना देते हुए बेहतर परिणाम देने की अपील की। वहॉ उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सदर विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त शिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरित किया। सहायक शिक्षको में शशिदेवी, निधि मिश्रा, नन्दिता देवी, निर्मला वर्मा, संवारी देवी, इन्द्रिरा मैनी, राकेश त्रिपाठी, जीवनलाल, अमरदीप यादव, रामगनेश, श्रद्धा सिंह, विनोद कुमार, ममता यादव, शैलेश कुमारी, आशा वर्मा, पल्लवी चौधरी, कुमारी मीरा, कुमारी महिमा, अंकिता, संजू देवी, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज, सरिता वर्मा, शुचि पाण्डेय, रामसुरेश, आनन्द कुमार गुप्ता, धु्रव कुमार वर्मा, रामसिंह यादव, मृत्युन्जय कुमार, कन्हैया लाल, आशीष कुमार, विचित्रमणि वर्मा, रमेश चन्द्र, अनिल कुमार यादव, रामजी, अजय कुमार सिंह, प्रेम चन्द्र, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, हरिओम शरण गिरि एवं प्रवक्ता रामजी, महेन्द्र प्रताप सिंह ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, प्रवक्ता चन्द्रभान पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, राममूर्ति यादव व अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

