Bhopal Weather : राजधानी में अभी बौछारें पड़ने की संभावना नहीं, बढ़ेगा तापमान, सताएगी उमस

0

 Bhopal Weather : राजधानी में अभी बौछारें पड़ने की संभावना नहीं, बढ़ेगा तापमान, सताएगी उमस





मध्य प्रदेश में अभी किसी भी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से बारिश का क्रम थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन रहा है। इसके प्रभाव से रविवार से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कुछ गतिविधयां शुरू होने के आसार हैं। पांच दिन बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके पहले राजधानी भोपाल का मौसम लगभग शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे उमस भी बढ़ सकती है। उधर अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार-शनिवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्‍सियस रहा।



मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उज्जैन में 0.6, इंदौर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 


 बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में 15 अगस्त से बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि राजधानी में पांच दिन बाद ही बारिश होने के आसार हैं। इसके पहले मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिणी मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिलों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)