सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण हेतु आज लखनऊ में बैठक हुआ है। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती सहित पांचों जिलों के सांसद, स्थानीय विधायक और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा किया। बैठक में कार्य निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराने की योजना बनाई गई।
सांसद मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि चौरासी कोसी महामार्ग बनाने को लेकर था जो बस्ती के मखौड़ा धाम से शुरू होता है। इसके अंतर्गत बस्ती, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी व गोंडा पड़ता है। परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग बनने से क्षेत्र का विकास होगा और यात्रा करने में आसानी होगी। इसके साथ पांचों जिलों के लाखों लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।

