अशोक शुक्ल की रिपोर्ट
सुल्तानपुर । दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर के वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक अरविंद सिंह राजा ने बलिया जिले के बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों का समर्थन किया है। हाल ही मे विधायक सुरेंद्र सिंह ने एससी एसटी एक्ट व आरक्षण को ही समाज में जातिवाद को जन्म देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्ट को समाप्त होना चाहिए जो समाज मे जातिवाद को बढाते हैं । अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने भी बलिया विधायक के बयानों का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा में आरक्षण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। आरक्षण जातिवाद को बढ़ाते हैं । आरक्षण विशेष तौर से गरीब तबके को ही मिलना चाहिए जिससे कि वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें परंतु केवल जातिगत आधार पर ही आरक्षण दिया जाए यह उचित नहीं है। समाज मे कुछ लोग आरक्षण व जातिवाद का फायदा लेकर चुनाव मे लोगो को भ्रमित कर फायदा उठाते हैं व समाज को बांट रहे हैं। राजा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को समाज की मुख्य से धारा मे जोडना चाहिए चाहे वह किसी जाति के हो ।
