जल्द ही खत्म हो सकता है कफील खान का निलंबन, विभागीय जांच के आदेश वापस

0

रवि सिंह ब्यूरो चीफ सनशाइन समय गोरखपुर 

डॉक्टर कफील खान 


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज से निलंबित चल रहे डॉक्टर कफील खान को राहत मिल सकती है. अब उनके निलंबन को खत्म किया जा सकता है. राज्य सरकार ने 24 फरवरी 2020 को दिए गए दोबारा विभागीय जांच के आदेश को वापस ले लिया है. ऐसे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निलंबित डॉक्टर कफील अहमद खान जल्द बहाल हो सकते हैं. बताया गया है कि राज्य सरकार ने 15 अप्रैल 2019 को जांच अधिकारी द्वारा दाखिल की गई जांच रिपोर्ट को मान लिया है. उस रिपोर्ट में डॉ कफील खान को निर्दोष बताया गया था. जांच में कहा गया था कि डॉक्टर कफील के खिलाफ लापरवाही या भ्रष्टाचार के सबूत नहीं मिले. ये महत्वपूर्ण रिपोर्ट प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने दाखिल थी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)