जी वी एम कान्वेंट के सभी छात्र उत्तीर्ण प्रबंधक सन्तोष, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी ने बढाया छात्रों का हौसला

0

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। मंगलवार को सीबी एसई द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जी वी एम कान्वेंट स्कूल के छात्रों का परिणाम  शत-प्रतिशत रहा ।आशि यादव ने  95 प्रतिशत आदित्य उपाध्याय 91.4 प्रतिशत, कल्पना वर्मा 91.2 प्रतिशतम अंक पा कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने बच्चों को मिठाई खिला कर उनके के उज्जवल भविष्य की शुभ कामना दिया। कहा कि कोरोना संकट काल में भी शिक्षकों ने ऑन लाइन शिक्षा देकर छात्रों का मनोबल ऊंचा रखा और छात्रों ने परीक्षा देने की पूरी तैयारी की  थी। इसी का परिणाम है कि शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे और अनेक छात्रों ने सर्वाधिक अंक अर्जित किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)