सन शाइन समय सुलतानपुर से अशोक शुक्ल की रिपोर्ट
सुलतानपुर ।नगर मंडल कार्य समिति की बैठक में सुल्तानपुर के भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह के द्वारा अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष व फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा को स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ऐ वर्मा समेत कई भाजपा के जनप्रिनिधिगण मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ ए एन सिंह
को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्त परिषद को समान्नित किये जाने पर जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
