बाढ़ प्रभावित ग्रामो का खण्ड विकास अधिकारी ने किया दौरा

0

बाढ़ प्रभावित ग्रामो का खण्ड विकास अधिकारी ने किया दौरा । 

राणा प्रताप सिंह चौहान महेवा,इटावा

बाढ़ से घिरे गाँवो का जिलाधिकारी के आदेश पर परियोजना निदेशक एवम खण्ड विकास अधिकारी ने किया दौरा, दिया मदद का भरोसा । विदित हो कि चंबल एवम यमुना नदी में आई बाढ़ से ब्लॉक महेवा के कई गाँव बुरी तरह से प्रभावित है तथा हजारों एकड़ फसल भी किसानों की बर्बाद हो गयी ।


जिलाधिकारी इटावा के आदेश पर पी डी जयकेश त्रिपाठी व खण्ड विकास अधिकारी महेवा बृजमोहन अम्बेड ने जाकर टकरूपुर  ,नगला -बिलहटी का दौरा किया व प्रधान विकास कुमार एवम सचिब अनुज गुप्ता से पीड़ितों की हर सम्भव मदद देने का निर्देश दिया ।

वहीँ इसके अलावा बाढ़ से घिरी ग्राम पंचायते अंदावा ,दिलीपनगर ,पुरावली ,इकनोर आदि गाँवो में भी बाढ़ का पानी तबाही  किये हुए ,इन सभी गाँवो के सचिवों से मौजूद रहकर समस्याओं को समाधान करने का निर्देश दिया है वही सचिब प्रवीण शाक्य , भगवतदयाल आदि ने गाँव मे मौजूद रहकर लोगों को सहायता पहुँचाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)