ग्राम शेरपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र बना भैसों का तबेला

0

राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में  स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित उपकेंद्र पर गाँव के ही लोगों ने अवैध कब्जा करके पशु आदि बांधना शुरू कर दिया जिसके चलते उपकेंद्र भैसों का तबेला नजर आता है वहीँ ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी भर्थना व खण्ड विकास अधिकारी महेवा को पत्र देकर उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराने की माँग की है ।
विदित हो कि ग्राम शेरपुर में  उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने ग्राम पँचायत की खाली जगह पर ही गाँव के नामदर्ज लोगों ने पशु आदि बांधना शुरू कर दिया है जिससे उपकेंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य ग्रामीणों को पहुँचने में भारी परेशानी होती है ।
वहीँ इस बारे में ग्राम प्रधान संतकुमार दोहरे ने बताया कि उक्त जगह को खाली कराने के लिये उपजिलाधिकारी भर्थना ,खण्ड विकास अधिकारी महेवा व अधीक्षक स्वास्थ्य महेवा को पत्र लिखा है खाली जगह होते ही उस पर बाउंड्रीबाल बनवा दी जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)