बाढ़ प्रभावित गाँवो में पहुंचे कार्तिकेय यादव,पीड़ितों को लंच बांटे। #CHAKARNAGAR

0

 बाढ़ प्रभावित गाँवो में पहुंचे कार्तिकेय यादव,पीड़ितों को लंच बांटे। 

चकरनगर/इटावा: सैफई परिवार से राजनीति में आया नया चेहरा कार्तिकेय यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चकरनगर का दौरा किया जिसमें बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों को लंच खाना वितरण किया।

आपको बता दें कि क्षेत्र के अंतिम गाँवो हरौली में पहुंचे सपा नेता कार्तिकेय यादव ने समाजबादी रसोई सेवा के तहत भारी संख्या में लोगो को लंच वितरण किए।

बताते चलें कि क्षेत्र की पांचों नदियों में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आए क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा गाँवो में जल स्तर घटते ही वीरान मंजर देखने को मिल रहे है।जिसको लेकर राजनैतिक दलों के लोग मदद करने के बहाने लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते देखे जा रहे है।तो वहीं आज बुधवार को क्षेत्र के हरौली गाँव में पहुंचे कार्तिकेय यादव ने घर घर जाकर बाढ़ पीड़ितों को लंच वितरण किए।उक्त मौके पर श्री यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि बाढ़ से जनता बुरी तरह त्रस्त है।लोगो का बड़े पैमाने पर निकुशान हुआ है।साथ ही समाजबादी रसोई खोले जाने पर डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर की जमकर सराहना की है।सरकार द्वारा लाई चना बांटे जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जी यहां के लोग मोटा भोजन करते है।श्री यादव में कहा की सरकार आते ही आपके मरहम ठीक करा दिए जाएंगे। उक्त मौके पर एससीए एसटी प्रदेश महासचिव डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर,पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश यादव उर्फ झब्बू,सपा नेता अनिल दोहरे,बिधानसभा उपाध्यक्ष राजेश यादव,जनबेद यादव पूर्व प्रधान, ज्ञानेंद्र दिवाकर,लवकेश यादव,रुद्र दिवाकर,सचिन दिवाकर,विंदु दिवाकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)