Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज खिलेगी धूप, तीन दिन बाद मौसम फिर लेगा करवट

0

 

जालंधर में सप्ताह के पहले दिन धूप खिली रहेगी। इस दौरान दोपहर के समय उमस में भी इजाफा हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोग गर्मी से तरबतर होंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि 3 दिन बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। जिसके तहत आसमान में घने बादल छाए रहने तथा दोपहर को बारिश की संभावना प्रबल है। बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन हुई थी। जिससे उमस में भारी इजाफा हो गया। इसके अलावा हवा में 90 प्रतिशत से अधिक नमी के कारण ऑक्सीजन की मात्रा में भी गिरावट आई। कुछ एक दिन मूलाधार बारिश ने मौसम को सुहावना बनाए रखा।

वहीं रविवार को भी पॉकेट रेन उमस का कारण बनी। इसी तरह इस सप्ताह की शुरुआत तेज धूप खिली रहने के साथ होगी। जिसका असर करीब 3 दिनों तक यथावत मौसम के साथ रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीरवार तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा। वीरवार तथा इसके बाद मानसून फिर अपना असर दिखा सकता है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)