Jammu Kashmir Weather: कल बारिश के आसार, सप्ताह भर बीच-बीच में होती रहेगी बारिश

0

 Jammu Kashmir Weather: कल बारिश के आसार, सप्ताह भर बीच-बीच में होती रहेगी बारिश




मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात से मौसम के मिजाज बदलेंगे। बारिश का इंतजार करने वालों का इंतजार समाप्त होगा और पसीने से बेहाल लोग आराम की नींद सो सकेंगे। इन दिनों जम्मू-कश्मीर के मौसम के मिजाज कुछ ऐसे हैं कि कहीं पर बारिश रही होती है तो कही लोग चुभती गर्मी से बेहाल हो रहे होते हैं। पिछले करीब सप्ताह भर से बरसात की चुभन परेशान कर रही है। वीरवार को मौसमशुष्क रहने के बाद रात के तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी हुई।

अभी 17 अगस्त तक कई क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं।इस वर्ष अब तक कृषि के लिए अच्छी बारिश हुई है।मई जून में भी बारिश होती रही। मानसून बेशक कुछ देरी से पहुंचा लेकिन स्थानीय बारिश अच्छी हुई। जुलाई के पहले पखवाडे़ को छोड़ दिया जाए तो अब तक अच्छी बारिश हुई है।अगस्त के दूसरे पखवाडे़ में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

इस वर्ष लगभग हर पांचवेंं दिन बारिश हुई है।इससे फसलों को काफी लाभ हुआ है। खासकर जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश पर निर्भर करती है, उन क्षेत्रों में लिए मौसम राहत भरा रहा है। इस सप्ताह भी बारिश होने की संभावना है।

इस पखवाडे़ भी सामान्य बारिश दर्ज की गई है।कश्मीर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कहा रहा कितना तापमान


जम्मू 35.0 27.6

बनिहाल 30.4 20.2

बटोत 27.8 19.2

कटड़ा 31.6 24.8

भद्रवाह 31.3 18.4

श्रीनगर 32.2 18.1

काजीगुंड 31.5 16.6

पहलगाम 27.7 13.3

कुपवाड़ा 31.8 14.2

कोकरनाग 29.3 15.2

गुलमर्ग 21.0 12.4

लेह 27.6 11.6

कारगिल 31.2 15.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)