Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

0


 मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ दक्षिण पश्चिम से 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। शहर में आद्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक है। हालांकि हल्की हवा के कारण लोगों को ज्यादा उमस का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। ऐसे में आज को राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।


 रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मानसून का टर्फ लाइन राज्य से होकर से गुजर रहा है। ऐसे में अगले 12 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। हालांकि इसका असर अभी राज्य के मौसम पर देखने के लिए नहीं मिल रहा है। अभी दो से तीन दिनों में राज्य के औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून के सक्रिय रहने की वजह से कई स्थान पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वहीं एक से दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा में 108 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान


रांची          30.6                           22.6


जमशेदपुर   34.6                         24.2


मेदिनीनगर    31.6                        21.6

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)