छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

0
छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,  तीन गिरफ्तार

रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर।
जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी कर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार कर लिया। 
अबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत  आबकारी  निरीक्षक सेक्टर 02   राकेश कुमार त्रिपाठी एंव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 05 सहजनवां अरविंद सिंह व टीम ने अवैध /कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर करवाई की। इसी क्रम में आज शनिवार को थाना राजघाट क्षेत्र के लालडिग्गी पावर हाउस के मामा भांजे की मजार के नजदीक हुई कार्यवाही में 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और मौके से उदासी पत्नी स्व. कन्हैया, जवाहर पुत्र स्व. कन्हैया,संजना पत्नी अनूप कुमार गिरफ्तार कर। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब बरामदगी टीम में आबकारी सिपाही धर्मेंद्र चौधरी, मनोज दिक्षित, अमरेंद्र सिंह, मधुसूदन , आशीष मिश्रा, फैसल अली, शरद वर्मा, सौरभ कुमार, अनिरुद्ध, हरिशंकर पाठक शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)