स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए मनाया जायेंगा-जिलाधिकारी

0

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 को मनाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए मनाया जायेंगा। दिनॉक 14 अगस्त की रात में सरकारी भवनों तथा ईमारतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े एतिहासिक स्मारकों जैसे स्काउट भवन, कबीर स्थली, पैड़ा, नगर बाजार, छावनी, हर्रैया, अमोढा, महुआ डाबर आदि को प्रकाशमान किया जायेंगा। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर की सफाई, जलापूर्ति तथा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बिजली आपूर्ति  की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होने बताया कि ध्वजारोहण प्रातः 08.00 बजे सोशल डिस्टेन्सिंग एवं  शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों आदि पर किया जायेंगा। ध्वजारोहण के पश्चात महात्मा गॉधी एवं अमर शहीदों के चित्र/मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेंगा। 



उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विद्यालयों में प्रतियोगिता निबन्ध लेखन, पेन्टिंग, आदि का आयोजन आनलाइन कराया जायेगा। जिला कारागार में कैदियों द्वारा वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, मरीजो को फल आदि का वितरण कराया जायेगा। इसमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जायेंगा। 

उन्होने निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मलिन बस्तियों की साफ-सफाई का कार्य किया जायेंगा। इसके साथ ही साथ सभी मलिन बस्तियों में एवं अपरान्ह 04.00 बजे कुष्ठ रोगियों के निवास स्थान की भी सफाई करायी जायेंगी। 

जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्यता से सम्पन्न कराने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी तहसील स्तर पर, खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक स्तर पर तथा गॉवों में ग्राम प्रधान ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे। जिला स्तर पर नामित स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य एवं समाजिक कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित उत्तरदायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक जनसभा के संबंध में एक बैठक 10 अगस्त को आयोजित की जायेंगी, जिसमें निर्णय लिया जायेंगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)