जबरदस्ती बोलेरो में बैठा कर उठा ले गए थे महिला को पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

0

 


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक गौर  संजय कुमार मय पुलिस टीम द्वारा 27 तारीख को ग्राम शिवपुर टोला-बैरवा थाना गौर अन्तर्गत हुए महिला के अपहरण के सम्बन्ध में थाना गौर जनपद बस्ती पर पंजीकृत धारा 323, 364, 504, 506 IPC से सम्बन्धित अपृहिता को सकुशल बरामद कर आज मुखबिर खास की सूचना पर परसा तिराहे से वांछित 02 अभियुक्तों व 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया दिनांक-27.07.2021 को राजेन्द्र सिंह स्व0 जयमंगल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट शिवपुर टोला बैरवा थाना गौर जनपद बस्ती द्वारा थाना गौर पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया कि मैं अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था कि सुबह मेरे सगे बहनोई झिनके सिंह, गोलू सिंह झिनके सिंह का बेटा उर्मिला सिंह झिनके सिंह की बेटी व सगुन सिंह मय चालक स्कॉर्पियो गाड़ी से आये और मेरे भाभी सुनीता सिंह पत्नी स्व0 लालता सिंह को मार-पीट कर जबर्दस्ती गाड़ी में लाद कर लेकर चले गए, जिसका विरोध करने पर मुझे पार-पीट कर कमरे में बंद कर दिए 

जिसके सम्बन्ध में थाना गौर जनपद बस्ती पर धारा 323, 364, 504, 506  IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आज मुखबिर ख़ास कि सूचना पर थाना गौर जनपद बस्ती पुलिस द्वारा थाना गौर जनपद बस्ती पर पंजीकृत धारा 323, 364 IPC से सम्बंधित वांछित दो अभियुक्तों व दो अभियुक्ताओं को परसा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)