घर मे 5 फ़ीट लम्बा सर्प दिखाई देने से घरवाले हुये भयभीत सर्पमित्र डॉ आशीष ने रेस्क्यू कर उसे प्राकृतवास में छोड़ा।

0

 घर मे 5 फ़ीट लम्बा सर्प दिखाई देने से घरवाले हुये भयभीत सर्पमित्र डॉ आशीष ने रेस्क्यू कर उसे प्राकृतवास में छोड़ा।

इटावा । आज NH2 हाइवे पर विचारपुरा क्षेत्र स्थित सौरभ चतुर्वेदी के मकान के पिछले हिस्से में लगभग 5 फ़ीट लम्बे एक सर्प के दिखाई देने की सूचना सर्पमित्र डॉ आशीष को फोन पर मिली । मकान मालिक ने घर मे कोबरा सर्प होने की संभावना जताई


। सूचना मिलते ही डॉ आशीष तत्काल अकेले ही अपने मौके पर पहुंचे और तत्काल ही 5 फ़ीट लम्बे  सर्प को अपने विशेष उपकरणों की सहायता से बिना किसी नुकसान पहुंचाए ही उसे सुरक्षित पकड़ लिया और उसके प्राकृतवास में छोड़ भी दिया। डॉ आशीष ने बताया कि यह एक कॉमन रैट स्नेक (घोड़ा पछाड़) सर्प है जिसमें जहर नही होता है  इससे किसी को कोई नुकसान भी नही होता है । लेकिन फिर भी किसी भी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प कोबरा, करैत या रसल वाइपर के दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही उपचार न मिलने पर उसकी असमय मृत्यु भी हो सकती है, अतः इस समय बरसात के समय में रात्रि में कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर से बाहर जूते पहन व टोर्च लेकर ही निकले, यदि कभी स्नेक बाइट हो भी जाये तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को सैफई मिनी पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर एडमिट करायें। हाल ही में जनपद में कोबरा व करैत बाइट से दो से तीन लोगो की असमय मौत हो चुकी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)