जसवंतनगर(इटावा)।भारी वर्षा से 50 वर्ष पुराने एक मकान के धाराशाही होने से 26 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी,जबकि 16 वर्षीय एक किशोर घायल हुआ है। एक लाख रुपये से ज्यादा का गृहस्थी का सामान नष्ट होना बताया गया है।
यह घटना क्षेत्र के मोहब्बतपुर जसोहन गांव में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास घटित हुई, उस समय तेज बारिश हो रही थी।
मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी विश्वनाथ सिकरवार के घर के लोग तेज वर्षा के चलते घर मे थे। उनकी 26 वर्षीया बेटी अंजना सिकरवार और भतीजा रंजीत सिकरवार घर के कोठे में सो रहे थे। अचानक मकान कच्चा होने से भरभराकर गिरा।
50 साल पुराने इस मकान की छत और दीवालें गिरीं तो उनमें लगी भारी भारी धन्नो और भारी संख्या में मिट्टी ने इन सो रही बेटी और भतीजे को दबा दिया। दोनों के ऊपर इनका पाड़ लग गया।
मकान गिरता देख गांव के लोग और परिवारी दौड़े।दोनों को निकालना शुरू किया, जब तक अंजना को निकाला गया, उसकी मौत हो गयी। वह मिट्टी में बुरी तरह दब गई थी। जबकि किशोर रंजीत पुत्र विनय कुमार को मामूली चोटें आईं ।
बताया गया कि मृतका अंजना सावन के महीने को मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही

