बस्ती के युवाओं ने कारगिल में शहीदों की याद में जलाए 527 दीप "

0

 


बस्ती के युवाओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद 527 शहीदों को याद करते हुए प्रत्येक शहीद के लिए एक दीप यानी कुल 527 दीप जलाएं।अमहट स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बस्ती के युवा नेता  उत्कर्ष शुक्ला ने कहा की प्रत्येक शहीद एक दीप की तरह था जिसने अंधेरे को मिटाने के लिए खुद को जलाया । वंदे मातरम व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनके स्मृतियों और हिम्मत को नमन किया । भारत का प्रत्येक सैनिक देश का गौरव है और उनकी वीर गाथाओं से हम युवाओं को देश व समाज हेतु कुछ करने के लिए सर्वाधिक प्रेरणा मिलती है ।



लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन दुबे ने कहा की यह संभव नहीं कि शहीदों की कुर्बानी का कोई मूल्य चुकाया जा सके, यदि हम सच में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते है तो देश को सशक्त करने के लिए हमे अगली पंक्ति में आकर काम करना होगा ।

सुधांशु त्रिपाठी ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा की कुल 527 दीप जलाए गए है जो शहीदों की याद हमे दिलाते है ।उपरोक्त कार्यक्रम में राहुल शुक्ला, अजय वर्मा, विशाल गुप्ता, कामरान हाशमी, आयुष पांडे,उदय पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)