सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई अधेड़ महिला-मौके पर हुई मौत
जुलाई 26, 2021
0
सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई अधेड़ महिला-मौके पर हुई मौत ● भरथना स्थित दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई घटना, ● डांक घर एजेन्ट को क़िस्त जमा करने जा रही थी महिला, ● रेलवे ट्रैक पार करते वक्त कानपुर की तरफ से आई ट्रेन, ● पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्यवाही, भरथना में दिल्ली-हावडा रेलवे ट्रैक पार कर रही एक अधेड महिला की सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला भरथना के डाकघर एजेण्ट को मासिक किस्त जमा करने जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गणेश राइस मिल व रेलवे पावर हाउस के मध्य दिल्ली-हावडा रेलवे ट्रैक के खम्भा नम्बर ग्यारह छत्तीस के दो के निकट पचपन वर्षीय बन्दश्री पत्नी मेवाराम निवासी श्रीनाथ मैरिज होम के निकट अम्बेडकर नगर भरथना की उस समय अप लाइन पर दौडती ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जब वह उक्त स्थान स्थित डाकघर एजेण्ट को डाकघर में संचालित पासबुक की मासिक किस्त के रूपये देने रेलवे ट्रैक को पार कर जा रही थी। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पति मेवाराम,पुत्र रामकिशोर, संजय,चांदनी,रोशनी को रोता बिलखता छोड गई है। मृतका का पति मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर भरथना पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Tags

