योगी सरार की साजिश से हो रहा है दलितों पर अत्याचार - संजय पासी
- राष्ट्रीय पासी सेना ने भेजा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन
- ए.डी.एम. (प्रशासन) राम अभिलाष ने प्राप्त किया ज्ञापन
- विभिन्न जनपदों में हो रहे दलित उत्पीड़न का किया उल्लेख
- अपराधों पर अंकुश न लगा तो होगा बड़ा आन्दोलन
रायबरेली, 29 जुलाई, 2021!
राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी के नेतृत्व में दलित समाज के नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिलाधिकारी की ओर से ए.डी.एम. प्रशासन राम अभिलाष ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री पासी ने कहा कि योगी सरकार की साजिश के तहत प्रदेश के दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। यदि बढ़ते अपराधों में अंकुश न लगा तो बड़ा आन्दोलन होगा। महामहिम को भेजे गये ज्ञापन में लिया गया है कि गोरखपुर जिले के गोला थाना गोपालपुर एरिया में दलित समाज के एक युवा कर्मचारी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी, उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने अपने विभाग में नौकरी करने वाली ब्राहम्ण समाज की एक लड़की से विवाह कर लिया था। लड़का व लड़की दोनों विकास विभाग में कार्यरत थे। ब्राहम्ण समाज की लड़की व दलित समाज के लड़के का यह प्रेम विवाह तथाकथित उच्च समाज को रास नहीं आया। यह दम्पत्ति पुलिस व प्रशासन से अपने-अपने जीवन की सुरक्षा की माँग करते रहे। आखिर जिसका डर था, बेदर्दी वही बात हो गयी। पुलिस व प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के कारण समाज में ऊँच-नींच का सोंच रखने वालों ने अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए दलित युवा सहायक विकास अधिकारी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बावजूद पुलिस व प्रशासन खामोश है, इसी क्रम में जनपद बाराबंकी के रोहित कनौजिया की नृशंस हत्या संवर्णो द्वारा कर दी गयी तथा जनपद रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी 17 वर्षीय सुशीला निर्मल नाबालिग बच्ची को जबरन चार पहियावाहन में बैठाकर अपहरण करने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर सजा दी जाए और बच्ची को अविलम्ब बरामद किया जाए, हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के बाला गांव निवासी रज्जन पासी का 28-04-2021 को हत्या के उद्देश्य से अपहरण किया गया। मुकदमा थाने में पंजीकृत है, परन्तु पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। श्री पासी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि सम्पूर्ण प्रकरण की जांच सी.बी.आई. से कराई जाए। पीड़ित परिजनों को बीस-बीस लाख रूपये मुआवजा उनके माता-पिता को दिया जाए। बेलगाम हो चुकी कानून व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम में सम्बन्धित जनपदों के पुलिस अधीक्षक सहित घटना होने वाले क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारियों को अविलम्ब हटाया जाए, जिससे समाज में संविधान के प्रति निष्ठा बरकरार रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रान्तिकारी कमलेश चौधरी, रामकिशन पासी, दयाशंकर पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद वर्मा, शिवप्रसाद पासी, माता प्रसाद पासी, रामशरन यादव, सनी कुमार, आदित्य पटेल, सियाराम, दीपू लोधी, वीरेन्द्र यादव, विक्रम पटेल, आदि लोग उपस्थित रहे।

