जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी, ● कल्याण नगर की वाशिंदे गुलामों की जिंदगी जीने को मजबूर, ● मात्र ढाई दिन की बरसात में गलियां हुई तालाब में तब्दील, ● आजादी बाद भी गली को नही मिली नाली सड़क खरंजा, ● बरसात ने कच्ची गलियों को बना दिया कीचड़ युक्त तालाब, भरथना नगर पालिका परिषद के मोहल्ला मोतीगंज स्थित एक वार्ड के वाशिंदे देश आजादी के बाद से आज तक गुलामी जैसी नरकीय जिन्दगी जीने को मजबूर बने हुए हैं। वार्ड के वाशिंदे सौरभ राठौर,राजू सविता,हिमांशु पोरवाल,हीरा,रमन तिवारी, संजू दुबे,राजू कठेरिया,शिवम,मंजू राठौर, ममता मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले का घरेलू गन्दा व बरसाती जल निकासी के लिए बर्षो से प्रशासन से नाली और गली में खरंजा आदि के निर्माण की लम्बे समय से मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन समेत भरथना नगर पालिका ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान नही दिया है। वार्ड के वाशिन्दों की माने तो उनके पूर्बज देश आजादी से पूर्व निबास कर रहे हैं। तमाम सरकारें आई और उनकी नाली सड़क बनबाने का दावा करके चली गई लेकिन आज तक उन्हें गुलामी जैसी नरकीय जिन्दगी से किसी ने निजात नहीं दिलाई। यही हाल भरथना नगर पालिका के शासक और प्रशासक का बना हुआ है। यहाँ के वाशिन्दों ने बताया कि गली की नालियां और खरंजा निर्माण के लिए स्थानीय पालिका चेयरमैन सभासद सहित क्षेत्रीय विधायक सांसद के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगा लगा कर थक चुके हैं लेकिन उन्हें आजादी जैसा सुख नसीब नही होने दिया जा रहा है।
Etawah News in Hindi: Read latest Etawah news, Etawah ki taza khabar, इटावा न्यूज़ on sunshine samay Hindi News Website
जुलाई 29, 2021
0
नरकीय जीबन-देश आजादी के बाद भी नही मिली नाली और सड़क

