भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं-आचार्य इंद्रेश मिश्र

0
 जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी
भरथना तहसील के कस्बा लखना के तारीफ महादेव मंदिर पर चल रही भागवत कथा में सारगर्भित प्रवचन करते हुए कथावाचक पंडित इंद्रेश मिश्र ने कहा कि भगवान सर्वव्यापी है और वह हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं वृंदावन में गिरिराज परिक्रमा की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा की इंद्र की हट धर्मी और क्रोध को खंड खंड करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गिरिराज पर्वत अपनी उंगली पर उठाया और उसके नीचे सभी ग्वाल वालों को इंद्र के भयंकर क्रोध से बचाया जिसने यह निश्चित कर रखा था कि वह पूरे वृंदावन को बहाकर ग्वाल वालों को दंडित करेगा इंद्र के क्रोध का दमन करते हुए भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा की तथा भगवान ने इंद्र को माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया यह है भगवान का भक्तों की प्रति भावना। भगवान भावना की भूखे हैं जो उन्हें सच्चे मन से याद करता है उसकी वह मदद करने को तत्काल पहुंच जाते हैं आचार्य इंद्रेश की रसभरी प्रवचन तथा वृंदावन धाम की परिक्रमा मार्ग के बीच में आने वाले दानघाटी से लेकर जतीपुरा तथा राधा कुंड और कुसुम कुंड का सजीव चित्रण कर जनता को नाचने के लिए मजबूर कर दिया उल्लेखनीय तथ्य है भागवत स्थल पर 15 दिन तक चलने वाली कथा को सुनने के लिए भारी तादाद में भक्तों की भीड़ हमेशा इकट्ठी होती है इस भागवत को सफलतापूर्वक संचालित करने में कस्बे के प्रत्येक व्यक्ति का प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोग हमेशा रहता है खास तौर पर परीक्षित विनोद पोरवाल विवेक राठौर सुमित कुमार उर्फ छूटंकी नेता अवधेश कुमार मनीष कुमार सतीश खरा अनूप सिंह बबलू देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना चौहान कृष्ण मुरारी शर्मा मनोज पांडे बृजेश शर्मा मुकेश कुमार जैन नरेंद्र शर्मा स्वामी शरण श्रीवास्तव सहित तमाम कस्बा वासी शामिल हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)