ब्लाक भर्थना में नवागत खण्ड विकास अधिकारी ने लिया चार्ज

0
ब्लाक भर्थना में नवागत खण्ड विकास अधिकारी ने लिया चार्ज राणा प्रताप सिंह चौहान महेवा,इटावा
भर्थना की नवागत खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा 
ब्लॉक क्षेत्र भर्थना की नवागत खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने ब्लॉक पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया । विदित हो कि वर्ष 2018 की पी डी एस अधिकारी अम्बेडकरनगर जनपद की मूल निवासी श्रीमती शर्मा ने इटावा स्थित इंजीनियिरंग कॉलेज में ही शिक्षा ग्रहण की ।उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पी डी एस की परीक्षा पास की तथा इटावा जनपद आवंटित हुआ जहां एक माह का स्थलीय प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर भर्थना ब्लॉक में प्रथम खण्ड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व अधीनस्थों से परिचय प्राप्त किया व निर्देश दिये ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)