पूर्व सांसद और ब्लाक प्रमुख के समझाने पर ग्रामीणों ने टाला हाईवे जाम
● भरथना प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का करता रहा प्रयास,
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
भरथना के ग्राम सीहपुरा में बीती शनिवार की शाम विद्युत तारों के करेण्ट की चपेट में आकर कृषक चौकीदार की मौत पर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की माँग को लेकर जैसे ही हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। वैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन बिना ठोस आश्वासन के ग्रामीण मानने को तैयार नही हुए। इसी बीच घटना की खबर मिलते ही अपने पैतृक गांव पहुँचे पूर्व सांसद व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को हाईवे जाम के निर्णय को शान्त कर दिया।
बताते चलें कि बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सीहपुरा में करीब 35 वर्षीय कृषक सतेन्द्र कुमार उर्फ बूंदी पुत्र स्व०रामनाथ यादव की विद्युत तारों के करेण्ट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक वन विभाग की नर्सरी में चौकीदार भी था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 91ए इटावा-कन्नौज हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच भरथना तहसीलदार हरिश्चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोतवाल बचन सिंह सिरोही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये। और ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने का प्रयास करने लगे लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीण लगातार अपने निर्णय को बदलने पर तैयार नही हुए।
इसी बीच घटना की खबर मिलते ही अपने पैतृक गांव पहुँचे पूर्व सांसद प्रदीप यादव व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त कराया तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन से मिलने वाले समस्त मुआवजा को जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।
